Skip to main content

newslineexpres

Breaking News
Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home Article ???? अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की पंजाब स्तरीय बैठक 27 को जालंधर में

???? अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की पंजाब स्तरीय बैठक 27 को जालंधर में

by Newslineexpres@1

???? अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की पंजाब स्तरीय बैठक 27 को जालंधर में होगी।

   पटियाला, 26 जुलाई – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –  पंजाब में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यों को नई गति देने, संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने के उद्देश्य से एक प्रांत स्तरीय बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक संगठन विस्तार के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने का कार्य करेगी।

बैठक का आयोजन 27 जुलाई 2025 (रविवार) को दोपहर 11 बजे जालंधर के हिंदू क्रांति दल भवन, गोपाल नगर में किया जाएगा। बैठक में संगठन के केंद्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी शामिल होंगे, जो कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे और संगठन की जमीनी पकड़ को और मजबूत करने के लिए विस्तार योजनाओं पर मंथन करेंगे।

इस बैठक की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय कपूर करेंगे। उनके साथ पंजाब व हरियाणा संगठन मंत्री श्री रामानंद, प्रदेश महामंत्री श्री विमल कुमार मित्तल, प्रदेश मंत्री श्री लखविंदर सरीन, तथा राष्ट्रीय बजरंग दल पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज नन्ना विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की योजनाओं को गति देने हेतु ठोस रणनीति तैयार की जाएगी।  Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment