newslineexpres

Home Haryana ???? 25000 रुपए रिश्वत लेते दोषी गिरफ़्तार

???? 25000 रुपए रिश्वत लेते दोषी गिरफ़्तार

by Newslineexpres@1

???? 25000 रुपए रिश्वत लेते दोषी गिरफ़्तार

चंडीगढ़, 2 सितंबर -संजय सासन/ न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –  राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद द्वारा शिकायकर्ता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए आरोपी ई.ए.एस.आई. संजय कुमार न. 111/फरीदाबाद, सी.आई.ए. स्टाफ, सैक्टर-65, फरीदाबाद को शिकायतकर्ता से 25,000/-(पच्चीस हजार रूपये) नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त सी.आई.ए., सैक्टर-65, फरीदाबाद में ही तैनात आरोपी मुख्य सिपाही खालिद न. 2671/फरीदाबाद व मुख्य सिपाही फारूख न. 1186/फरीदाबाद  को भी उनके विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य होने पर इस मामले में गिरफ्तार किया गया तथा आरोपीयान के विरूद्ध अभियोग संख्या 24 दिनांक 1.9.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में दर्ज किया गया।

शिकायतकर्ता ने एसवी एण्ड एसीबी फरीदाबाद को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी अज्जी काॅलोनी, बल्लबगढ़, जिला फरीदाबाद में कबाड़ी की दूकान है। उसकी दूकान पर सी.आई.ए. स्टाफ, सैक्टर-65, फरीदाबाद के 3/4 पुलिस कर्मचारी सादा कपडों में सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में आये और उसके पिताजी को कहने लगे कि उन्होंने एक चोरी के मामले में एक चोर को पकडा़ है, जिसने आपकी दूकान पर लोहे का चोरी का सामान बेचने बारे बतलाया है। आरोपी पुलिस कर्मचारी उपरोक्त उसके पिताजी को पुछताछ के नाम पर अपने साथ ले गये। इस सम्बन्ध में शिकायतकर्ता अपने पिताजी के दोस्त के साथ सी.आई.ए. स्टाफ, सैक्टर-65, फरीदाबाद गया तो उसे गेट पर रोक दिया तथा उसके अंकल को अन्दर जाने के लिए बोला गया। जहां आरोपी ई.ए.एस.आई. संजय ईन्चार्ज, मुख्य सिपाही खालिद व मुख्य सिपाही फारूख, सी.आई.ए. स्टाफ, सैक्टर-65, फरीदाबाद द्वारा उसके पिताजी को चोरी के मामले में गिरफ्तार न करने की एवज में 1,00,000/-रूपये रिश्वत की मांग की गई। आरोपियों से बार-बार अनुरोध करने पर 25,000/-रूपये नकद बतौर रिश्वत लेने बारे सहमति दी गई। Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment