Skip to main content

newslineexpres

Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home Chandigarh ???? राजा वड़िंग मामले में हाई कोर्ट ने एस.सी. कमीशन को दिया ‘सख्त’ निर्देश ; अगली कारवाई तक हस्तक्षेप न करें

???? राजा वड़िंग मामले में हाई कोर्ट ने एस.सी. कमीशन को दिया ‘सख्त’ निर्देश ; अगली कारवाई तक हस्तक्षेप न करें

by Newslineexpres@1

???? राजा वड़िंग मामले में हाई कोर्ट ने एस.सी. कमीशन को दिया ‘सख्त’ निर्देश ; अगली कारवाई तक हस्तक्षेप न करें

चंडीगढ़, 21 नवंबर – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –       पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को एक बड़ी राहत दी है। अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के बारे में उनकी कथित टिप्पणी से जुड़े विवाद में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए, पंजाब एससी/एसटी आयोग को मामले में दखल देने से रोक दिया है।

सरकार और आयोग को नोटिस जारी

सुनवाई के दौरान, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार (Punjab Government) और पंजाब एससी/एसटी आयोग को नोटिस जारी कर इस मामले में उनका जवाब मांगा है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि आयोग को अगली सुनवाई से पहले अपना जवाब दाखिल करना होगा।

अगली सुनवाई तक कोई हस्तक्षेप नहीं

सबसे अहम बात यह है कि हाईकोर्ट ने एससी/एसटी आयोग को अगली सुनवाई तक इस मामले में किसी भी तरह का हस्तक्षेप करने से रोक दिया है। यह इस चल रहे विवाद में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है। अब मामले पर अगली कार्रवाई तय तारीख पर होगी।
Newsline Express 

Related Articles

Leave a Comment