Skip to main content

newslineexpres

Breaking News
Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home Hindu ???? अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद का पंजाब में बढ़ता वर्चस्व, तोगड़िया फिर पहुँचेंगे पंजाब ; ???? डॉ. प्रवीण तोगड़िया 20 से 24 दिसंबर तक पंजाब दौरे पर, कई शहरों में विशाल सभाएं : विजय कपूर

???? अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद का पंजाब में बढ़ता वर्चस्व, तोगड़िया फिर पहुँचेंगे पंजाब ; ???? डॉ. प्रवीण तोगड़िया 20 से 24 दिसंबर तक पंजाब दौरे पर, कई शहरों में विशाल सभाएं : विजय कपूर

by Newslineexpres@1

???? अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद का पंजाब में बढ़ता वर्चस्व, तोगड़िया फिर पहुँचेंगे पंजाब

???? डॉ. प्रवीण तोगड़िया 20 से 24 दिसंबर तक पंजाब दौरे पर, कई शहरों में विशाल सभाएं : विजय कपूर

पटियाला, 18 दिसंबर – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –     अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक तथा अयोध्या राम मंदिर निर्माण आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ हिंदू नेता डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया 20 दिसंबर से 24 दिसंबर तक पंजाब प्रांत के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पंजाब के विभिन्न शहरों में सभाओं को संबोधित करेंगे और संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे।

हिंदुत्व के लिए लंबे समय से सक्रिय डॉ. तोगड़िया का वर्ष 2025 में यह पंजाब का दूसरा दौरा होगा। इससे पहले वे वर्ष की शुरुआत में 7 और 8 जनवरी को पंजाब आए थे। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद का पंजाब में बढ़ता प्रभाव इसी तथ्य से स्पष्ट होता है कि एक ही वर्ष में डॉ. तोगड़िया दूसरी बार पंजाब प्रवास पर आ रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, पंजाब के अध्यक्ष विजय कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. प्रवीण भाई 20 दिसंबर की शाम चंडीगढ़ होते हुए पटियाला पहुंचेंगे। वहां वे संगठन के सचिव लखविंदर सरीन के निवास पर संगठन पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम पंजाब प्रांत अध्यक्ष विजय कपूर के मनजीत नगर स्थित आवास पर करेंगे।

कपूर ने बताया कि 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे पटियाला के फैक्ट्री एरिया स्थित पैसिफिक रिसोर्ट में एक विशाल सभा को डॉ. तोगड़िया संबोधित करेंगे। इसके पश्चात वे तीन दिनों तक पंजाब के धुरी, मोगा, लुधियाना, जालंधर, होशियारपुर और अमृतसर सहित विभिन्न शहरों में दर्जनों सभाओं को संबोधित कर संगठन के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

डॉ. प्रवीण तोगड़िया के इस प्रवास का मुख्य उद्देश्य देशभर में एक लाख से अधिक हनुमान चालीसा केंद्रों की स्थापना, जनसंख्या नियंत्रण कानून को लागू करवाने के लिए जनजागरण, तथा “एक मुट्ठी अनाज” जैसे सामाजिक अभियानों के माध्यम से गरीबों की सहायता करना है।

गौरतलब है कि डॉ. तोगड़िया देश और विदेश में दर्जनों संगठनों का संचालन करते हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल प्रमुख हैं। इनके अंतर्गत राष्ट्रीय महिला परिषद, ओजस्विनी, हिंदू हेल्प लाइन, राष्ट्रीय छात्र परिषद सहित कई संगठन सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

पिछले कुछ वर्षों में पंजाब में कई वरिष्ठ हिंदू नेता डॉ. तोगड़िया के संगठनों से जुड़े हैं। बताया जाता है कि आईबी की रिपोर्ट के अनुसार देश में सबसे अधिक सभाएं करने वाला संगठन अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद है। ऐसे में डॉ. तोगड़िया का यह पंजाब दौरा आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति पर भी प्रभाव डाल सकता है।   Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment