newslineexpres

Home AAP ???? गुरुओं का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: डॉ. कंसल ;  पंजाब में मुखौटा पहनकर घूमने वाले आप पार्टी नेताओं का असली चेहरा सामने आया : कांसल

???? गुरुओं का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: डॉ. कंसल ;  पंजाब में मुखौटा पहनकर घूमने वाले आप पार्टी नेताओं का असली चेहरा सामने आया : कांसल

by Newslineexpres@1

???? गुरुओं का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: डॉ. कंसल

???? पंजाब में मुखौटा पहनकर घूमने वाले आप पार्टी नेताओं का असली चेहरा सामने आया : कांसल

पटियाला, 7 जनवरी – न्यूज़लाईन एक्सप्रेस –    भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता डॉ. गुरविंदर कंसल ने दिल्ली विधानसभा में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी द्वारा गुरुओं की गलत तुलना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने आतिशी पर निशाना साधते हुए कहा कि आतिशी द्वारा गुरुओं के नाम पर “असंवेदनशील शब्द” का इस्तेमाल करने से सभी भारतीयों और देश-विदेश में बैठी संगत के दिल को गहरी चोट पहुंची है। डॉ. कंसल ने यह भी कहा कि एक तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाकर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत को नमन करते हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी पार्टी की दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी दिल्ली विधानसभा में गुरुओं के प्रति किस तरह की अपमानजनक भाषा बोलती हैं, जो इस पार्टी की असली सोच का प्रतीक है तथा इस पार्टी के नेता जो पंजाब में नकाब पहनकर घूम रहे हैं, उनका असली चेहरा सामने आ गया है। यह सब दिल्ली विधानसभा के रिकॉर्ड में मौजूद है।

  डॉ. कंसल ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकाल में दिल्ली या पंजाब में कभी भी किसी इमारत या जगह का नाम गुरुओं के नाम पर नहीं रखा, लेकिन अगर अब बीजेपी सरकार गुरुओं को याद कर रही है और उनका सम्मान कर रही है, तो आम आदमी पार्टी को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है।  Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment