Skip to main content

newslineexpres

Breaking News
🚩 पटियाला में आज, रविवार को, फिर धूमधाम से होगा संगीतमय समागम ; न्यूज़लाईन एक्सप्रैस अखबार द्वारा साज़ और आवाज क्लब के सहयोग से विशेष प्रस्तुति आज 🚩अच्छे-भले ज्वेलर की 22 कैरेट ज्वेलरी को बड़े ब्रांडेड शोरूम ने बताया 20 कैरेट, मशीन सेटिंग के बाद निकली 22 कैरेट; पुलिस ने फिशर मशीन की जब्ती 👉 पुश्तैनी ज्वेलर्स को बदनाम करने की कथित साजिश का आरोप, सराफा एसोसिएशन ने उठाई आवाज़ 🚩 ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੇ ਸੁਪਨਿਆਂ ਦਾ ਰੰਗਲਾ ਪੰਜਾਬ ਸਿਰਜ ਰਹੀ ਹੈ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ : ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਖੁੱਡੀਆਂ 🚩न्यूज़लाईन एक्सप्रैस द्वारा साज़ और आवाज क्लब के सहयोग से प्रस्तुत: संगीतमयी प्रोग्राम 16 अगस्त को  🚩 ਵੀਰ ਹਕੀਕਤ ਰਾਏ ਸਕੂਲ ਵਿਖੇ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਿਹਾੜਾ  🚩ਐਨ ਐਸ ਐਨ ਆਈ ਐਸ ਵਿਖੇ ਫਾਲਸ ਸੀਲਿੰਗ ਡਿੱਗਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਕੋਈ ਗੰਭੀਰ ਸੱਟ ਨਹੀਂ ਲੱਗੀ-ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਮਿਗਲਾਨੀ
Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home Education ???? बिहार के विराट रामायण मंदिर में स्थापित हुआ दुनिया का सबसे बड़ा अखंड ‘महा शिवलिंग’

???? बिहार के विराट रामायण मंदिर में स्थापित हुआ दुनिया का सबसे बड़ा अखंड ‘महा शिवलिंग’

by Newslineexpres@1

???? बिहार के विराट रामायण मंदिर में स्थापित हुआ दुनिया का सबसे बड़ा अखंड ‘महा शिवलिंग’

???? 33 फीट ऊंचा, 210 टन वजन, ब्लैक ग्रेनाइट से निर्मित

???? तमिलनाडु से 2565 किमी की यात्रा कर पहुंचा बिहार

पटना, 17 जनवरी – न्यूज़लाईन एक्सप्रेस –          बिहार में दुनिया के सबसे बड़े ‘अखंड शिवलिंग’ की स्थापना 17 जनवरी 2026 को हुई। इस खास अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद रहे। सहस्त्र लिंगम बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के कैथवलिया स्थित जानकी नगर स्थित विराट रामायण मंदिर में विराजित है। विराट रामायण मंदिर में स्थापित शिवलिंग 33 फीट ऊंचा है और इसे ब्लैक गेनाइट के मोनोलिथिक पत्थर से बनाया गया है। इस शिवलिंग पर 1008 सहस्त्रलिंगम भी उकेरे गए हैं और 33 फीट ऊंचे इस शिवलिंग को एक ही पत्थर से बनाया गया है। इसका वजन 210 मीट्रिक टन है। इसे बिहार धार्मिक न्यास पर्षद ने  बनवाया है।

शिवलिंग निर्माण की पूरी प्रक्रिया शिल्पकार हेमलता देवी की निगरानी में हुई। इस शिवलिंग को तमिलनाडु के महाबलीपुरम के पट्टीकाड़ू गांव में तैयार किया गया है। इसे तैयार करने में करीब 10 साल लगे हैं। यह महा शिवलिंग 12 नवंबर को महाबलीपुरम से रवाना हुआ था और आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश से होते हुए करीब 2565 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर 46 दिनों बाद बिहार आया। शिवलिंग बनाने में 10 साल लगे और करीब 3 करोड़ का खर्च आया है।

सहस्त्र लिंगम को विराट रामायण मंदिर में स्थापित किया गया है। यह मंदिर 120 एकड़ में फैला हुआ है। मंदिर 1080 फीट लंबा और 540 फीट चौड़ा होगा। इसमें कुल 18 शिखर और 22 मंदिर होंगे। मुख्य शिखर की ऊंचाई 270 फीट, चार शिखर की ऊंचाई 180 फीट, एक शिखर की ऊंचाई 135 फीट, आठ शिखर की ऊंचाई 108 फीट और एक शिखर की ऊंचाई 90 फीट होगी। विराट रामायण मंदिर का निर्माण 20 जून 2023 से चल रहा है, अभी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। इस मंदिर का शिलान्यास बिहार धार्मिक न्यास पर्षद के तत्कालीन अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल ने किया था।

Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment