Skip to main content

newslineexpres

Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home Chandigarh ???? महिलाओं की आवाज़ बनेगी कांग्रेस की ताक़त: यामिनी वर्मा

???? महिलाओं की आवाज़ बनेगी कांग्रेस की ताक़त: यामिनी वर्मा

by Newslineexpres@1

???? महिलाओं की आवाज़ बनेगी कांग्रेस की ताक़त: यामिनी वर्मा

चंडीगढ़, 20 जनवरी – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस-  पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से पंजाब महिला कांग्रेस मीडिया इंचार्ज यामिनी वर्मा ने चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में एक विशेष मुलाक़ात की। इस दौरान 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर कई अहम मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में विशेष रूप से युवाओं को प्रोत्साहित करने, अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने और संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने पर चर्चा हुई। राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस आने वाले चुनावों में युवा नेतृत्व और नई सोच को प्राथमिकता देगी, ताकि पंजाब की राजनीति में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

इस अवसर पर यामिनी वर्मा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए महिला कांग्रेस की सभी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुँचाने में सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से जनता को सही जानकारी मिल रही है, जिससे लोग एक मजबूत और जवाबदेह सरकार चुनने में सक्षम होंगे।

बैठक के दौरान कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए “Talent Hunt” कार्यक्रम पर भी विशेष चर्चा हुई। यह पहल पार्टी में नई, शिक्षित और समर्पित प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से शुरू की गई है, ताकि संगठन और मीडिया दोनों स्तरों पर पार्टी को मजबूती मिल सके। Talent Hunt के माध्यम से युवाओं और महिलाओं को नेतृत्व के नए अवसर दिए जा रहे हैं।

बैठक में संगठनात्मक मजबूती, बूथ-स्तर तक समन्वय, सोशल मीडिया और जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने जैसे विषयों पर भी विचार किया गया। नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि 2027 के चुनावों में कांग्रेस एकजुटता, जनहित के मुद्दों और मजबूत संगठन के साथ मैदान में उतरेगी।    Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment