newslineexpres

Home Information ???? 7वीं एनटीपीसी पैरा आर्चरी चैंपियनशिप-2026 का भव्य आयोजन 30 जनवरी से 2 फरवरी तक पटियाला में

???? 7वीं एनटीपीसी पैरा आर्चरी चैंपियनशिप-2026 का भव्य आयोजन 30 जनवरी से 2 फरवरी तक पटियाला में

by Newslineexpres@1

???? पटियाला में 7वीं एनटीपीसी पैरा आर्चरी चैंपियनशिप-2026 का भव्य आयोजन 30 जनवरी से

???? देश विदेश और राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध कोच एवं खिलाड़ी भी पहुंचेंगे पटियाला में

पटियाला, 29 जनवरी – अशोक वर्मा / न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –   पटियाला स्थित नेताजी सुभाष नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (NIS) परिसर में 7वीं एनटीपीसी पैरा आर्चर्स नैशनल चैंपियनशिप-2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता को करवाने की जिम्मेवारी आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने पंजाब आर्चरी एसोसिएशन को दी है। यह चैंपियनशिप पंजाब आर्चरी एसोसिएशन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के परिसर के सहयोग से आयोजित NIS पटियाला में 30 जनवरी से 3 फरवरी तक कारवाई जा रही है।

इस संबंध में पंजाब पंजाब आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार बाली एवं सेक्रेटरी स. नवजोत सिंह ने आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आभार जताते हुए बताया कि चैंपियनशिप में देशभर से आए पैरा तीरंदाज अपने निशानेबाज़ी कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।  आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिल रहा है। इस दौरान स्पर्धा की ऑनलाइन कवरेज/रिकॉर्डिंग भी की जाएगी।
प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैडल देकर सम्मानित भी किया जाएगा। बता दें कि पुरस्कार वितरण समारोह में खेल जगत से जुड़े गणमान्य अतिथि, अधिकारी, प्रशिक्षक एवं विद्यालय प्रबंधन के सदस्य उपस्थित रहेंगे।
इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश के प्रसिद्ध पैरा आर्चरी खिलाड़ी और अनुभवी कोच भी शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे खिलाड़ियों को मार्गदर्शन और प्रेरणा मिल रही है।

श्री बाली ने कहा कि उनका मानना है कि इस तरह के आयोजनों से पैरा खेलों को नई पहचान मिलती है और उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन से पंजाब एक बार फिर राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।
ज़िक्रयोग है कि पंजाब आर्चरी एसोसिएशन इससे पहले भी इस तरह की राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप व प्रतियोगिताएं सफ़लतापूर्वक आयोजित करवा चुकी है।
Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment