Skip to main content

newslineexpres

Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home Hindu ???? 21वें श्री अमरनाथ भंडारा की तैयारियों के लिए हरिओम सेवा मंडल की बैठक

???? 21वें श्री अमरनाथ भंडारा की तैयारियों के लिए हरिओम सेवा मंडल की बैठक

by Newslineexpres@1

???? 21वें श्री अमरनाथ भंडारा की तैयारियों के लिए हरिओम सेवा मंडल की बैठक

पटियाला, 24 मार्च (न्यूज़लाइन एक्सप्रेस) –    देश-विदेश में प्रसिद्ध भगवान श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में हर वर्ष विशेष उत्साह देखने को मिलता है। इसी कड़ी में हरिओम सेवा मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक होटल फ्लाईओवर में आयोजित की गई, जिसमें मंडल के सभी सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में आगामी 21वें श्री अमरनाथ भंडारा की तैयारियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान भंडारे की व्यवस्थाओं जैसे भोजन, पेयजल, श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा, सेवा दल की ड्यूटी एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के उद्देश्य से सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भंडारा पूर्ण श्रद्धा, सेवा भावना और समर्पण के साथ आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की सेवा सुनिश्चित की जा सके।
सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रधान कृष्ण कुमार गाबा, कृष्ण लाल बंसल, शिवकुमार सिंगला, दीपक कुमार गोयल, पुनीत मित्तल, नवदीप मित्तल, विजय शर्मा, भूषण सिंगला,
अंबाला से बंसीलाल मल्होत्रा एवं राजेश,
चंडीगढ़ से अजय गुप्ता एवं पवन कुमार,
लुधियाना से दीपक प्रजापति, गौरव महेंद्रु, रमेश कुमार काला एवं देशराज शर्मा आदि उपस्थित रहे।  Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment