Skip to main content

newslineexpres

Breaking News
Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home Information ????श्री अमरनाथ यात्रा के लिए शिव भक्तों का पहला जत्था पटियाला से रवाना

????श्री अमरनाथ यात्रा के लिए शिव भक्तों का पहला जत्था पटियाला से रवाना

by Newslineexpres@1

????श्री अमरनाथ यात्रा के लिए शिव भक्तों का पहला जत्था पटियाला से रवाना

???? केंद्र व राज्य सरकारें श्री अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें : राजेश केहर

पटियाला – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा समिति श्री हिन्दू तख्त प्रमुख राजेश केहर द्वारा आज कट्टर हिन्दू एरिया जोड़ियां भटियां से पहले श्री अमर नाथ यात्रियों के जत्थे को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की आज श्री अमर नाथ यात्रा का शुभ आरंभ जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा किया गया हे।जिसके उपलक्ष में आज पटियाला से पहला जत्था रवाना किया गया हे ।

इस अवसर पर उन्होंने केंद्र वा राज्य सरकारों से जोरदार मांग की हे की वो श्री अमर नाथ यात्रियों को अपने अपने राज्यों से पूर्ण सुरक्षा के साथ रवाना करे जम्मू कश्मीर प्रशासन द्वारा दी गई सुरक्षा के इलावा जिस जिस राज्य से श्री अमर नाथ यात्रियों के जत्थे रवाना हो उन यात्रियों के वाहनों को राज्य सरकारें पूर्ण सुरक्षा देकर रवाना करें ताकि आतंकवाद पीड़ित राज्य जम्मू कश्मीर में शिव भक्तो की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की हे की श्री अमर नाथ यात्रियों के प्रत्येक वाहन को सुरक्षा कर्मचारी उपलब्ध करवाएं जाएं ताकि वैष्णो देवी यात्रा कांड दोबारा न दोहराया जा सके। उन्होंने कहा की अगर किसी भी अमर नाथ यात्री को आतंकवादियों द्वारा नुकसान पहुंचाया गया तो केंद्र सरकार इसके गंभीर नतीजे भुगतने को तैयार रहे।

Related Articles

Leave a Comment