Skip to main content

newslineexpres

Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home ਪੰਜਾਬ ???? भगवान श्री वामन अवतार मन्दिर पटियाला के बाहर भूख हड़ताल 4 दिन भी जारी

???? भगवान श्री वामन अवतार मन्दिर पटियाला के बाहर भूख हड़ताल 4 दिन भी जारी

by Newslineexpres@1

???? भगवान श्री वामन अवतार मन्दिर पटियाला के बाहर भूख हड़ताल 4 दिन भी जारी

पटियाला, 12 फरवरी – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –   भगवान श्री वामन अवतार मन्दिर, पटियाला के बाहर भूख हड़ताल 4 दिन भी जारी है। आज क्रमवार भूख हड़ताल चौथे दिन भगवान श्री वामन अवतार मन्दिर की गद्दी के महन्त और पंजाबी हिन्दू ग्रुप के अध्यक्ष महन्त श्री रवि कान्त मुनि ने आंदोलन में पहुंच कर इस धर्मस्थल के जीर्णोद्धार के लीये आंदोलन कर रहे साथियों का हौंसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सभी को इनका साथ देना चाहिए जो व्यक्ति सड़क पर लड़ सकता है वो सड़क पर लड़े, जो लिख सकता है वो लिखे, जो पैसा खर्च सकता है वो धन का सहयोग करे, जो प्रशासन से तालमेल कर सकता है वो प्रशासन से तालमेल करे, जो सरकार से तालमेल कर सकता है वो सरकार से तालमेल करे, जो भी व्यक्ति जिस भी रूप में भी सहयोग कर सकता है वो अपना योगदान जरूर दे। 

उन्होंने जिला प्रशासन और पंजाब सरकार से आग्रह किया कि यह आंदोलन बड़े ही पवित्र उद्देश्य को लेकर किया जा रहा है, शासन और प्रशासन अविलंब इस मांग को पूरा करे।  उन्होंने कहा कि जो गांठ हाथ से खुल जाये उसे दांत लगाने की जरूरत नही, यह मांग कोई ऐसी बड़ी मांग भी नही कि जिसे पूरा ना किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि श्री महाशिवरात्रि तक इस मामले का हल नही निकला तो श्री महाशिवरात्रि के अगले दिन से पंजाबी हिन्दू ग्रुप इस आंदोलन को पूरे पंजाब में ले जायेगा और पंजाब की प्रत्येक तहसील में सरकार के विरोध में आंदोलन शुरू कर दिया जायेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन पटियाला और पंजाब सरकार की होगी।      Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment