???? वडेरा परिवार ने उल्लास के साथ करवाया ‘श्री रामायण जी का पाठ एवं भजन-संकीर्तन’
पटियाला, 16 मार्च – न्यूज़लाइन एक्सप्रेस –
पटियाला के वडेरा परिवार की ओर से ‘श्री रामायण जी का पाठ एवं भजन-संकीर्तन’ अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से आयोजित किया गया। धर्मपुरा बाज़ार के नज़दीक मोहल्ला बगीची मंगल दास निवासी वडेरा परिवार द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के दौरान ‘श्री रामायण जी’ का पाठ बड़ी श्रद्धा के साथ संपन्न करवाया गया।

कार्यक्रम के पहले दिन श्री रामायण जी के पाठ का शुभारंभ हुआ, जबकि दूसरे दिन धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार इसका समापन किया गया। श्री रामायण जी के पाठ के उपरांत भजन-संकीर्तन का आयोजन किया गया, जहां मनमोहक भजनों से श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इस अवसर पर भगवान श्रीराम जी, लक्ष्मण जी, हनुमान जी और श्रीकृष्ण जी के भजनों पर श्रद्धालु भक्ति भाव में झूमते नजर आए।
उपरांत भगवान श्रीराम जी की आरती की गई तथा सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भजनों पर नृत्य करते हुए भगवान का स्मरण किया।
इस अवसर पर श्री मोहिंदर पाल वडेरा, उनकी धर्मपत्नी मनजीत वडेरा तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी रिश्तेदारों, मित्रों और श्रद्धालुओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया। Newsline Express
