Skip to main content

newslineexpres

Home AAP ???? पटियाला के श्री काली देवी मंदिर में मनीष सिसोदिया व डॉ. बलबीर सिंह ने टेका माथा ; नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

???? पटियाला के श्री काली देवी मंदिर में मनीष सिसोदिया व डॉ. बलबीर सिंह ने टेका माथा ; नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

by Newslineexpres@1

???? पटियाला के श्री काली देवी मंदिर में मनीष सिसोदिया व डॉ. बलबीर सिंह ने टेका माथा ; नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

पटियाला, 19 मार्च – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस –      राजधानी क्षेत्र पटियाला स्थित प्राचीन श्री काली देवी मंदिर में पहले नवरात्रे के पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया तथा पंजाब के सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने माथा टेका और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर दोनों नेताओं ने मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व समाज में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश लेकर आता है।
प्रेस से बातचीत के दौरान नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास और लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखें तथा इस पवित्र पर्व को श्रद्धा व आस्था के साथ मनाएं।
इस मौके पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। नवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था, जहां भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।     Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment