Skip to main content

newslineexpres

Home Administration ???? पटियाला में आज ‘नो वर्क डे’कामकाज रहेगा प्रभावित

???? पटियाला में आज ‘नो वर्क डे’कामकाज रहेगा प्रभावित

by Newslineexpres@1

???? पटियाला में आज ‘नो वर्कडे’;
कामकाज रहेगा प्रभावित

पटियाला, 19 मार्च — न्यूज़लाइन एक्सप्रेस — जिला बार एसोसिएशन (DBA) पटियाला ने आज 19 मार्च को ‘नो वर्क डे’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। यह फैसला पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनावों के मद्देनज़र लिया गया है।
यह निर्णय एडवोकेट मनवीर सिंह टिवाना की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी की आपात बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। वकीलों के अनुसार 17 और 18 मार्च को वे चुनावी प्रक्रिया में व्यस्त रहे, जिसके कारण वे आज के मामलों की तैयारी नहीं कर सके।
इस परिप्रेक्ष्य में जिला बार एसोसिएशन, पटियाला ने सभी न्यायिक अधिकारियों, राजस्व न्यायालयों, MSME कोर्ट, जिला उपभोक्ता आयोग और श्रम न्यायालय सहित अन्य संबंधित प्राधिकरणों से विनम्र अनुरोध किया है कि 19 मार्च को वकीलों से जुड़े मामलों को किसी अन्य उपयुक्त तिथि पर स्थगित किया जाए।
इसके साथ ही एसोसिएशन ने यह भी आग्रह किया है कि आज के दिन किसी भी मामले में कोई प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए, ताकि किसी भी पक्ष के हित प्रभावित न हों।Newsline Express 

Related Articles

Leave a Comment