newslineexpres

Home AAP ????फैक्ट्री एरिया में कूड़े के ढेरों के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, भाजपा नेताओं व स्थानीय निवासियों ने किया प्रदर्शन ; जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल रहे : डॉ. कांसल

????फैक्ट्री एरिया में कूड़े के ढेरों के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, भाजपा नेताओं व स्थानीय निवासियों ने किया प्रदर्शन ; जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल रहे : डॉ. कांसल

by Newslineexpres@1

????फैक्ट्री एरिया में कूड़े के ढेरों के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, भाजपा नेताओं व स्थानीय निवासियों ने किया प्रदर्शन

????जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल रहे : डॉ. कांसल

पटियाला, 15 मई – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस — पटियाला देहाती के फैक्ट्री एरिया में अवैध रूप से लगाए गए कूड़े के ढेरों के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी और बदबू से परेशान लोगों ने शुक्रवार को पंजाब सरकार, नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से इलाके में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, जिसके कारण यहां रहना मुश्किल हो गया है।
इस मौके पर समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. गुरविंदर कांसल ने कहा कि एक ओर पंजाब सरकार विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, जबकि दूसरी ओर फैक्ट्री एरिया और आसपास की कॉलोनियों के लोग गंदगी के बीच जीवन बिताने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गौ सेस के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूल रही है, लेकिन कूड़े के ढेरों पर गायें और अन्य आवारा पशु भोजन की तलाश में घूमते नजर आते हैं, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है।
डॉ. कांसल ने कहा कि जहां कूड़ा फेंका जा रहा है, वह कोई अधिकृत डंपिंग साइट नहीं है। इसके साथ ही सरकार द्वारा बुजुर्गों और बच्चों के लिए तैयार किया गया पार्क भी स्थित है, लेकिन गंदगी और बदबू के कारण लोग उसका उपयोग नहीं कर पा रहे। उन्होंने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई कर इलाके की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।
इस अवसर पर वरिंदर गुप्ता, अनुप शर्मा, एस.के. पाठी, ईशांत, सुशांत, भोला सिंह, यश, राजवीर, साहिल, एडवोकेट रामजीत, पंडित दिनेश तिवाड़ी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।               Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment