newslineexpres

Breaking News
🚩 ਪਰਾਲੀ ਪ੍ਰਬੰਧਨ ਲਈ ਲਗਾਏ ਕਲੱਸਟਰ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ;  ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ, ਵਿਲੇਜ਼ ਲੈਵਲ ਅਫ਼ਸਰ ਨੂੰ ਖੁਦ ਫ਼ੋਨ ਕਰਕੇ ਪਰਾਲੀ ਪ੍ਰਬੰਧਨ ਸਬੰਧੀ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਕੰਮਾਂ ਦੀ ਲਈ ਜਾਵੇਗੀ ਜਾਣਕਾਰੀ : ਡਾ. ਪ੍ਰੀਤੀ ਯਾਦਵ 🚩 50,000 ਰੁਪਏ ਰਿਸ਼ਵਤ ! 🚩 ਸਹਾਇਕ ਟਾਊਨ ਪਲਾਨਰ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਬੂ 🚩 ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ‘ਚ ਨਸ਼ਾ ਵੇਚਣ ਤੋਂ ਰੋਕਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਨਿਹੰਗ ਸਿੰਘ ਨੇ ਗੁੱਟ ਵੱਢਿਆ 🚩 ਈਡੀ ਵਲੋਂ ਸਾਬਕਾ ਆਈ ਏ ਐੱਸ ਦੇ ਘਰ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ; ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਦੇ ਹੀਰੇ, ਸੋਨਾ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਤੇ ਨਕਦੀ ਬਰਾਮਦ 🚩 ਤਿਰੂਪਤੀ ਮੰਦਰ ਦੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਦ ‘ਚ ਜਾਨਵਰਾਂ ਦੀ ਚਰਬੀ !; ਲੈਬ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ‘ਚ ਹੋਇਆ ਖ਼ੁਲਾਸਾ; ਮੱਛੀ ਦਾ ਤੇਲ ਮਿਲਣ ਦੀ ਪੁਸ਼ਟੀ 🚩 ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ. ਵਵਿੰਦਰ ਮਹਾਜਨ ’ਤੇ ਪਰਚਾ ਦਰਜ ; ਦੋਸ਼ੀ ਡੀਐਸਪੀ ਨੇ ਫਾਰਮਾ ਕੰਪਨੀ ਨੂੰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਨਤੀਜਿਆਂ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਵਸੂਲੀ 45 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਰਿਸ਼ਵਤ : ਡੀ.ਜੀ.ਪੀ. ਪੰਜਾਬ
Home Latest News ???? पंजाब में “राम राज्य” जैसी शुरुआत: विजय कपूर

???? पंजाब में “राम राज्य” जैसी शुरुआत: विजय कपूर

by Newslineexpres@1

???? पंजाब में “राम राज्य” जैसी शुरुआत: विजय कपूर

???? भगवंत मान द्वारा भ्रष्ट स्वास्थ्य मंत्री के ख़िलाफ़ कार्रवाई एक बड़ा संदेश

???? मुख्य मंत्री ने एक पूरी ईमानदारी का सबूत दिया है: विजय कपूर

???? भगवंत मान की सरकार उम्मीद की किरण ले कर आई है : विजय कपूर

पटियाला, 25 मई – न्यूज़लाईन एक्सप्रेस –
मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डा. विजय सिंगला को मंत्री पद से हटाने के बाद सख़्त कार्रवाई करने का अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कपूर ने स्वागत किया है। विजय कपूर ने कहा कि भ्रष्टाचार और बेरोज़गारी पंजाब की प्रमुख समस्या है और इन पर क़ाबू पाना बेहद ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा सीधे तौर पर रिश्वत माँगना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है परंतु ख़ुशी की बात यह है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बिना किसी देरी के मंत्री को बर्खास्त कर पुलिस को एफ आई आर दर्ज करने के हुक्म दिए।

कपूर ने कहा कि भगवंत मान सरकार की भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ ज़ीरो टॉलरन्स पॉलिसी का वह स्वागत करते हैं और कहा कि लगता है पंजाब में‘राम राज्य’ की शुरुआत हो गई है।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में पंजाब ने बहुत संताप भोगा है जबकि भ्रष्टाचार और बेरोज़गारी शिखर पर पहुँच चुकी है। पंजाब के लोगों का सरकार पर से विश्वास उठ गया था परंतु भगवंत मान की सरकार एक उम्मीद की किरण ले कर आई है।

विजय कपूर ने कहा कि वह मान सरकार के पहले 2 महीनों के कार्यकाल से प्रभावित हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि अब पंजाब सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर विजय सिंगला की बर्ख़ास्तगी और गिरफ़्तारी उन लोगों के लिए चेतावनी है जो अपने पदों का ग़लत इस्तेमाल करते हैं और आम लोगों का खून चूसते हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही सरकार काम करती रही तो जल्द ही पंजाब नशे, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार के दलदल से बाहर होगा और दुबारा रंगला पंजाब बनेगा।
विजय कपूर ने कहा कि उनका संगठन अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद पंजाब भगवंत मान सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में हर तरह का सहयोग देगा। *Newsline Express*

Related Articles

Leave a Comment