Skip to main content

newslineexpres

Joe Rogan Podcasts You Must Listen
Home BJP ???? राष्ट्रीय बजरंग दल पंजाब के अध्यक्ष आशीष कपूर द्वारा दिल्ली धमाके की कड़ी निंदा

???? राष्ट्रीय बजरंग दल पंजाब के अध्यक्ष आशीष कपूर द्वारा दिल्ली धमाके की कड़ी निंदा

by Newslineexpres@1

???? राष्ट्रीय बजरंग दल पंजाब के अध्यक्ष आशीष कपूर द्वारा दिल्ली धमाके की कड़ी निंदा

???? ऑपरेशन सिंदूर की तरह ही दिल्ली धमाके के दोषियों के विरुद्ध हो कड़ी कार्रवाई

पटियाला, 11 नवंबर – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – राष्ट्रीय बजरंग दल पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष आशिष कपूर ने बीती शाम दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम धमाके की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह घटना देश की शांति और सुरक्षा के लिए एक गंभीर चुनौती है और इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए|

श्री कपूर ने धमाके में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र ही अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में पूरा देश एकजुट होकर पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।

श्री कपूर कहा कि उन्हें विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार इस मामले में भी उसी दृढ़ता से कार्रवाई करेगी, “जैसे सिंदूर ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया था।”

उन्होंने भरोसा जताया कि केंद्र सरकार और जांच एजेंसियां इस हमले में शामिल लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर ऐसी सजा देंगी जिससे देश और पीड़ित परिवारों को न्याय व संतोष मिल सके।

आशीष कपूर ने केंद्र और दिल्ली सरकार से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और सुरक्षा तंत्र को और मजबूत बनाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।      Newsline Express

Related Articles

Leave a Comment