???? NCC के वार्षिक कैंप का दूसरा दिन
???? NCC कैडेट्स को एयर क्राफ्ट के साथ साथ सीपीआर और फर्स्ट एड की दी जानकारी
मोहाली, 5 जुलाई – न्यूज़लाईन एक्सप्रैस – NCC कैंप के दूसरे दिन कैडेट्स को क्लास के दौरान एयर क्राफ्ट के साथ-साथ फर्स्ट एड और सीपीआर की जानकारी दी गई। कैडेट्स को बताया गया की अगर कोई व्यक्ति बेहोश हो जाए, उसके दिल की धड़कन बंद हो जाए या BP लो हो जाए तो ऐसी स्थिति में क्या – क्या करना चाहिए अथवा क्या – क्या नहीं करना चाहिए। इस दौरान कैडेट सिमरनदीप कौर और कैडेट शायिनप्रीत कौर जो चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी हैं, उन्होंने कैडेट्स को एयर क्राफ्ट के बारे में बताया तथा वीर हकीकत राय स्कूल पटियाला की कैडेट ईशा वर्मा ने फर्स्ट एड और सीपीआर के बारे में बताया जिसमें दिशा शर्मा ने उनका साथ दिया। इसमें ANO सचना शर्मा तथा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जसप्रीत कौर भी शामिल थे तथा उन्होंने कैडेट्स की होंसला अफज़ाई भी की।

इस मौके पर वीर हकीकत राय स्कूल पटियाल, डी ऐ वी स्कूल सनौर, सेंट पीटर स्कूल, स्कॉलर फील्ड पब्लिक स्कूल, नारायण पब्लिक स्कूल आदि के कैडेट्स शामिल थे।
